Monday, October 19th, 2026

नंदूभैया पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम शिवराज सिंह समेत कई बीजेपी और कांग्रेस के नेता

खंडवा
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान आज पंचतत्व में विलीन में हो गए। उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत राज्य सरकार के दर्जन भर मंत्रियों ने हिस्सा लिया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

नंदकुमार के गृह ग्राम शाहपुर में हजारों लोगों ने अपने नेता को अंतिम विदाई दी। मंत्री गोपाल भार्गव, कमल पटेल, तुलसी सिलावट, अरविन्द भदौरिया, मोहन यादव, उषा ठाकुर, प्रेम सिंह पटेल के अलावा पूर्व मंत्री संजय पाठक भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। सांसद सिंधिया विशेष विमान से जलगांव होकर शाहपुर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। गौरतलब है कि चौहान कोरोना पाजिटिव होने के बाद गंभीर बीमार हो गए। बाद में उनकी रिपोर्ट तो निगेटिव आ गई लेकिन संक्रमण के चलते फेफड़े डैमेज होने के कारण लंबे उपचार के बाद उनका कल निधन हो गया था।

भारत में अबतक कोरोना के कुल 1,11,39,516 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 1,70,126 ऐक्टिव केस हैं। कुल 1,08,12,044 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि अबतक 1,57,346 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

 बीते 24 घंटे के दौरान भारत में कोरोना के 14,989 नए मामले सामने आए हैं, 13,123 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और 98 लोगों की मौत हुई है।  भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी आने से सरकार की चिंता बढ़ गई है। इस वक्त ऐक्टिव केसों की संख्या में 1.70 लाख हो चुकी है।  18 फरवरी से 2 मार्च तक एक भी दिन ऐसा नहीं रहा है जब रोजाना मामलों के औसत में कोई गिरावट आई हो।

 

#nandoobhaiya

Source : Agency

पाठको की राय